Thursday, April 25, 2019

सेना में महिलाओं की भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा, रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी

नई दिल्ली. सेना ने पहली बार महिलाओं की भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा। रक्षा मंत्रालय ने भी इसकी मंजूरी दे दी है। जनवरी में सेना पुलिस में पहली बार महिलाओं को शामिल करने का फैसला लिया गया था।

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी। उनका कहना था कि सेना पुलिस की कुल तादाद में महिलाओं की भागीदारी 20% होगी। महिलाओं की भर्ती पीबीओआर (पर्सनल बिलो आफिसर रैंक) रोल में की जाएगी। 

दुष्कर्म, छेड़छाड़ के मामलों की जांच करेंगी
सेना पुलिस में शामिल की जाने वाली महिलाएं दुष्कर्म और छेड़छाड़ जैसे मामलों की जांच करेंगी। सेना पुलिस का रोल सैन्य प्रतिष्ठानों के साथ कैंटोनमेंट इलाकों की देखरेख करना होता है। सेना पुलिस शांति और युद्ध के समय जवानों और साजोसामान की मूवमेंट को संचालित करती है। सेना पुलिस में 800 महिलाओं को भर्ती किया जाएगा। महिलाओं की सालाना भर्ती की दर 52 रहेगी। अभी तक सेना की मेडिकल, सिग्नल, एजुकेशन और इंजीनियरिंग कोर में महिलाओं को भर्ती किया जाता है। महिलाओं को युद्ध में शामिल किए जाने पर विचार किया जा रहा है।

सेना में महिलाओं की संख्या अभी 3.80%
रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने राज्यसभा में बताया था कि सेना में महिलाओं की भागीदारी 3.80% है। जबकि वायुसेना में 13.09% और नौसेना में 6% महिलाएं हैं।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में आंद्रे रसेल टॉप पर हैं। उनके नाम 41 छक्के हैं। उन्होंने 10 मैच में 392 रन बनाए हैं। इमसें उनके 23 चौके भी शामिल हैं।

बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन बनाने की बात करें तो रसेल के हमवतन क्रिस गेल नंबर वन पर हैं। गेल ने ने अब तक 10 मैच में 444 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने बाउंड्री से 352 रन बनाए हैं। उन्होंने 40 चौके और 32 छक्के लगाए हैं।

इस सीजन में अब तक 76 अर्धशतक लग चुके हैं। इनमें से 24 यानी करीब 25% अर्धशतक टॉप-5 स्कोरर ने लगाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर ने अब तक 574 रन बनाए हैं। इसमें उनके 7 अर्धशतक शामिल हैं।

दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के एबी डिविलियर्स हैं। उनके 414 रन में 5 अर्धशतक हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के गेल के खाते में 4 अर्धशतक हैं। उन्हीं की टीम के लोकेश राहुल ने 4 अर्धशतक की मदद से 441 रन बनाए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन ने 11 मैच में 401 रन बनाए हैं। वे सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। वे भी अब तक 4 अर्धशतक लगा चुके हैं।

बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए पहला ओवर बड़ा फायदेमंद रहा है, क्योंकि इस ओवर में सबसे कम विकेट गिरे हैं। अब तक हुए मैचों में पहले ओवर में कुल 11 यानी 2 फीसदी विकेट ही गिरे हैं।

No comments:

Post a Comment