Thursday, March 7, 2019

इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 में भारत को 5 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई

गुवाहाटी. इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार को यहां दूसरे टी-20 में भारत को पांच विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही उसने तीन टी-20 की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड ने पहला टी-20 41 रन से जीता था। भारतीय टीम लगातार छठा टी-20 मुकाबला हारी है। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 9 साल में लगातार तीसरी टी-20 द्विपक्षीय सीरीज जीती है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 9 मार्च को गुवाहाटी में ही खेला जाएगा। इसके पहले इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 से जीत हासिल की थी।

इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 111 रन बनाए। 20 रन बनाने वालीं मिताली राज हाइएस्ट स्कोरर रहीं। इंग्लैंड के लिए कैथरीन बर्न्ट 17 रन देकर तीन खिलाड़ियों को आउट किया। लिंसे स्मिथ ने 11 रन देकर दो विकेट लिए।

भारत की 5 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाईं

मिताली के अलावा ओपनर हरलीन देओल ने 21 गेंद में 14, कप्तान स्मृति मंधाना ने 5 गेंद में 12, दीप्ति शर्मा ने 22 और भारती फूलमाली ने 20 गेंद पर 18-18 रन बनाए। हालांकि, जेमिमा रोड्रिग्ज, शिखा पांडेय, तानिया भाटिया, राधा यादव और एकता बिष्ट दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाईं।

इंग्लैंड की ओपनर डेनिएला वॉट प्लेयर ऑफ द मैच बनीं

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन बनाकर मैच जीत लिया। इंग्लैंड की ओपनर डेनिएला वॉट हाइएस्ट स्कोरर रहीं। उन्होंने 55 गेंद पर नाबाद 64 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 चौके लगाए। वे प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। उनके अलावा लॉरेन विनफील्ड ने 23 गेंद पर 29 रन बनाए।

इंग्लैंड की 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाईं

वॉट और विनफील्ड के अलावा इंग्लैंड की कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू पाई। भारत की ओर से एकता बिष्ट ने 23 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं, दीप्ति शर्मा, राधा यादव और पूनम यादव ने इंग्लैंड की एक-एक बल्लेबाज को पवेलियन भेजा।

बॉलीवुड डेस्क.  कंगना रनोट अपने बयानों की वजह से चर्चा में बनीं रहती हैं। हाल में अपनी फिल्म मणिकर्णिका की सक्सेस पार्टी में कंगना ने कई बॉलीवुड स्टार्स पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि अलिया भट्ट, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह का राजनीति पर बात ना करना एक गैरजिम्मेदाराना रवैया है।

हाल ही में जब आलिया भट्ट से एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था, 'मैं हर मुद्दे पर विचार रखती हूं, लेकिन मैं उन्हें अपने तक रखना पसंद करती हूं। मैं कंगना की बहुत इज्जत करती हूं, क्योंकि बोलने की जितनी काबिलियत उनके पास है उतनी मेरे पास नहीं हैं।'

'मैं खुद को बोलने से रोक लेती हूं': आलिया कहती हैं- 'हो सकता है कि कंगना सही हैं कि क्यों लोग उनकी तरह अहम मुद्दों पर बात नहीं करते, लेकिन कभी हम खुद को सिर्फ ये सोच कर रोक लेते हैं कि क्यों खामखां में बोलें। मेरे पापा भी मुझे बोलते हैंं कि ये दुनिया लोगों के विचारों से भरी पड़ी हैं, ये संसार तुम्हारे एक विचार के बिना भी चल सकता है।'

रणबीर-आलिया ने राजनीति पर बात करने से इनकार किया था: रणबीर और आलिया ने एक चैट शो के दौरान कहा था कि हम पॉलीटिक्स के बारे में क्यों बोलें। इस पर कंगना ने दोनों पर निशाना साधा था और कहा था कि ऐसे नहीं चलता है। आपके घर में बिजली पानी आ रहा है तो इसका ये मतलब नहीं है कि आप देश की राजनीति में रुचि नहीं लेंगे। यह देश है इसलिए आप घर में सूकून से बैठे हैं और ये देशवासियों का ही पैसा है जिससे आप महंगी कारों में घूमते हो।

No comments:

Post a Comment