अल्बानिया की संसद में प्रधानमंत्री पर अंडे फेंके जाने की घटना सामने आई है। यूनिवर्सिटी की फीस बढ़ाने के खिलाफ यहां हो रहे विरोध के दौरान एक सांसद ने भाषण दे रहे प्रधानमंत्री एडी रामा पर अंडे फेंक दिए। इस हरकत के बाद गार्डों ने सांसद को बलपूर्वक बाहर निकाल दिया। गुरुवार को हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस घटना के बाद स्पीकर ने सांसद एंड्री हासा पर संसद में प्रवेश पर 10 दिन का बैन लगा दिया। विपक्षी डेमोक्रेट पार्टी ने अपने सांसद का बचाव करते हुए कहा कि वह बढ़ी हुई फीस के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन का समर्थन करते हैं। अल्बेनिया के पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता सली बेरिशा ने फेसबुक लिखा- फेंके गए अंडे विपक्ष की ओर से रामा के लिए क्रिसमस और नए साल के ग्रीटिंग कार्ड थे।
सड़कों पर छात्रों का प्रदर्शन
अल्बानिया में इस वक्त महंगी पढ़ाई को लेकर छात्र विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकारी यूनिवर्सिटीज में सालाना फीस 160 से 2560 यूरो (13 हजार से 2 लाख रुपए) तक है, जबकि प्रति व्यक्ति मासिक औसत आय 350 यूरो (28 हजार रुपए) प्रतिमाह है।
प्रधानमंत्री ने की अभद्र टिप्पणी
अल्बानिया के प्रधानमंत्री ने संसद से बाहर निकलने के बाद घटना पर ट्वीट कर गुस्सा जताया। उन्होंने विपक्ष पर अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि विपक्ष को छात्रों की मांगों के बारे में सरकार से चर्चा करनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने यहां टकराव के हालात पैदा कर दिए।
आमिर खान ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को प्रमोट करने के लिए चीन में हैं जो कि वहां पर 28 दिसंबर को रिलीज हो रही है। ये मेगा बजट और मल्टीस्टारर फिल्म इंडिया में दीवाली पर रिलीज हुई थी लेकिन, उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सकी। इस फिल्म को औसत रिव्यूज मिले थे। फिल्म चीन में अलगे साल रिलीज होने वाली थी लेकिन, मेकर्स इसे इसी साल रिलीज करने के लिए इच्छुक थे और उन्होंने रिलीज डेट को मैनेज कर लिया। आमिर फिल्म के लिए पहले ही ऑडियंस से माफी मांग चुके हैं। अब वे फिल्म को चीन में प्रमोट करने के लिए गए हैं। जहां उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।
आमिर ने बदली स्ट्रेटजी
सूत्रों के अनुसार,आमिर फिल्म का बहुत ज्यादा प्रमोशन नहीं करने के लिए जाने जाते हैं। वे इस पॉलिसी को कुछ फिल्मों से फॉलो कर रहे हैं। जो कि उनके लिए काम भी कर रही थी। हालांकि ठग्स के केस में इस पॉलिसी ने काम नहीं किया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन भी नहीं कर सकी। इसलिए अब चीन में वे अलग-अलग शहरों में विजिट करेंगे और फिल्म को प्रमोट करेंगे जहां पर उनकी पुरानी फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। वे पहले से ही कुछ इवेंट्स में देखे गए हैं और आने वाले दिनों में दूसरे इवेंट्स में भी शामिल होंगे। आमिर अकेले ही चीन में प्रमोशन के लिए गए हैं जबकि फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ, अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख भी हैं।
No comments:
Post a Comment